देश में सोने और चांदी के बढ़ते दामों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा बीजेपी पर बोला हमला, कहा कि बीजेपी चाहती है पीतल के जेवर बनाओ पीतल के अब सोने के जेवर नहीं बना सकता कोई, बीजेपी चाहती है पीतल के जेवर पहनो नकली जेवर पहनो, बताओ सोना खरीद सकते हो, चांदी खरीद सकते हो, यह बयान कल एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने दिया।