झांसी: आबकारी विभाग की टीम ने पुनावली, पोलेबाबा, हड्डिघर समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | May 5, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत पुनावली, पोलेबाबा, हड्डिघर, सारमऊ, ग्राम महेबा समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 555 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वही 2 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।