झांसी: झांसी में तेज आंधी ने किया नुकसान, कई जगह टूटे पेड़, मॉल के कांच और होर्डिंग हवा में उड़ गए
Jhansi, Jhansi | May 5, 2025 झांसी का मौसम सोमवार को अचानक बदल गया। तेज हवाएं आंधी में तब्दील हो गईं। जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं, बाजारों में भी आंधी ने नुकसान किया। एक मॉल के शीशे हवा के दबाव के चलते टूट गए। आपको बता दे कि सोमवार को गर्मी के सामान्य दिनों की तरह ही मौसम में सामान्य तेज धूप निकली थी। लेकिन दोपहर 2 बजे के करीब मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए।