झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र के पुनवाली गांव में तेज आंधी के कारण एक निर्माणाधीन मकान गिरा, मकान मालिक ने प्रशासन से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | May 5, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के पुनवाली गांव में एक निर्माणाधीन मकान हवा का दवाब सहन नहीं कर पाया और भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इससे किसी की जनहानि नहीं हुई। मकान के मालिक सुंदर ने सोमवार समय करीब 4:00 बजे बताया कि जिस समय ये आंधी आई और मकान का हिस्सा गिरा उस समय सभी लोग छत पर ही बैठे थे, लेकिन दीवार और पिलर गिरने के समय खुद को बचा लिया। लेकिन मकान गिर गया।