राजातालाब: रोहनिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
रोहनिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार वाराणसी के रोहनिया थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 8:50 बजे थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवां बाईपास से की है।