जलालाबाद: ककराह मोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों बाइक सवार हुए घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना जलालाबाद क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर ककरहा मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार धियारपुरा निवासी कादिम पुत्र रियासत अपनी बहन शबनम पत्नी रिजवान को उसकी ससुराल भैंसटा कला से लेकर घर लौट रह