नरपतगंज: एसएसबी जवानों ने मानिकपुर बॉर्डर के समीप लगभग 10 किलो गांजे के साथ बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बॉर्डर के समीप एसएसबी जवानों ने लगभग 10 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर एसएसबी कैंप लाया। जहां पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए फुलकाहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।