शाहजहांपुर: युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, सीसीटीवी फुटेज न दिखाए जाने से आक्रोशित हुए परिजन, सुनिए क्या बोले
शाहजहांपुर। बीती रात थाना सदर बाजार क्षेत्र के झंडा कलां रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार शाम परिजन हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पहुंचे। आरोप है कि कई स्थानों पर कैमरे खराब बताए गए, जिससे हादसे से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल सका। इससे नाराज परिजन शव को सड़क पर रखकर