यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत जारी बाजार में रीवा प्रयागराज हाईवे पर रविवार को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक में भिड़ंत होने से अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो सवार लोगों को भी चोंटे आई। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।