पवई: मामूली कहासुनी में भड़का विवाद, तीन लोगों ने युवक पर किया हमला; मामला दर्ज
Pawai, Panna | Jun 6, 2026 जिले के बमुरहा ग्राम में मामूली कहासुनी के बाद पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि तीन लोगों ने एक राय होकर 17 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है, वहीं पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।