सपोटरा: भाजपा ने कस्बे में जनसंघ संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, विधायक हंसराज मीना हुए शामिल
सपोटरा कस्बे में भाजपा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रविवार शाम 4:00 बजे जयंती मनाई।कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए। विधायक हंसराज मीना ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त एवं दूरदर्शी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।