आगर: आगर नरवल मार्ग पर मंडी के पास दो बाइक टकराईं, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
आगर-नरवल मार्ग पर स्थित मंडी के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में हरीश, सत्यनारायण और विनोद घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।