संभल जनपद के संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गांव बेरनी में स्थित लगभग 500 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब रविवार सुबह 4 बजे से लेकर शाम 6 बजें तक उमड़ पड़ा। सावन मास के पावन अवसर पर लाखों की तादात में शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।