महागामा: बारेड़ीह गांव में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय जूही खातून गंभीर रूप से झुलसी, गोड्डा सदर अस्पताल रेफर।
प्रखंड के बारेडीह गांव में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय जूही खातून गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद स्वजन उसे आनंद फानन में लेकर रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचा जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर खालिद अंजुम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल घर के पास खेल रही थी।