सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अम्बेडकर जयंती पर संविधान की ताकत बताई, भाईचारे का आह्वान किया
सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कैंप कार्यालय पर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बोलते हुए इमरान मसूद ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा लिखे संविधान ने देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों की मजबूत नींव दी है।