ट्रैक्टर से मेड़ कटने पर खूनी संघर्ष, दो भाई घायल; फायरिंग का भी लगाया आरोप,
सुनिए पीड़िता की जुबानी
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव में शनिवार सुबह खेत की मेड़ ट्रैक्टर से कट जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के सचिन पुत्र रामनारायण और उसका छोटा भाई गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का आरोप है कि विपक्षियों ने फावड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने अवैध तमंचे से गोली भी चलाई। हालांकि, फायरिंग के आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद घायलों का उपचार कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
@cmoffice_up @kaushambilive @dmkaushambi @kaushambipolice #kaushambi #upnews