सिमरी बख्तियारपुर: नगर परिषद के हाई स्कूल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के हाई स्कूल खेल मैदान पर रविवार को दस दिवसीय 72 वां राज्य स्तरीय सीनियर SM मोईनुल हक फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, जदयू नेता चंद्र मणि, डा. आनंद भगत, फुटबाल जिला संघ के सचिव मो. असफाक आलम, मिथिलेश विजय समेत अन्य ने फीता काटकर किया।