भिवानी: टीआईटी विद्यालय में विधायक ने किया इको क्लब का गठन
स्थानीय टीआईटी विद्यालय में विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा इको क्लब का गठन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य डा. डीपी कौशिक द्वारा विधायक घनश्याम सर्राफ, टीआईटी कॉलेज के डायरेक्टर बीके बेहरा, प्रशासन विभाग के मुखिया प्रमोद, टीआईटी संस्था के प्रबंधक ऐश्वर्या का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।