हरिहरगंज: सेमरवार पंचायत भंडार गांव समीप 500 एमटी के पैक्स गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, जांच की उठी मांग
हरिहरगंज प्रखंड के सेमरवार पंचायत अंतर्गत भंडार गांव के समीप निर्माणाधीन 500 एमटी क्षमता वाले पैक्स गोदाम के निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप सामने आया है। पंचायत के मुखिया जितेंद्र पासवान ने सोमवार के शाम 5:00 बजे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग।