चकिया: चकिया में जर्जर बेन-धरौली मार्ग को लेकर किसानों में आक्रोश
चकिया के बेन-धरौली मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से किसानों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे किसानों और किसान नेता व स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की अपील की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।