डिंडौरी जिले की शहपुरा पुलिस ने रविवार शाम 4:00 बजे मानिकपुर साप्ताहिक बाजार में चौपाल लगाकर हेलमेट की उपयोगिता राह वीर योजना कैशलैस ट्रीटमेंट सहित यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। दरअसल शहपुरा पुलिस ने आम जनों को हेलमेट लगाने वाहन चलाते समय पूरे दस्तावेज रखने और नशे में वाहन न चलने की समझाइश देते हुए जागरूक किया ।