केवटी रनवे: हाजीपुर चौक के समीप से पुलिस ने लावारिस हालत में चोरी की बाइक को किया बरामद
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि 14 जून को सोनकी थाना क्षेत्र के रसल पुर गांव से चोरी गई उजले रंग की अपाची बाइक को हाजीपुर चौक के समीप से बरामद किया है। इस मामले में सोनकी थाना के रसलपुर गांव निवासी डोमू यादव ने अज्ञात चोर के खिलाफ सोनकी थाना में 15 जून को बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।