सगड़ी: कंधरापुर थाना की पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
Sagri, Azamgarh | May 31, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य व मय हमराह फोर्स ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों हरिकेश यादव और शैलेश कुमार यादव को रविवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।