जांजगीर: सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जर्वे गांव निवासी जगदीश कुमार कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य
जांजगीर-चांपा जिले के जर्वे गांव निवासी जगदीश कुमार कश्यप के घर की छत पर लगा सौर पैनल अब परिवार के लिए बचत का जरिया बन गया है। कभी बिजली का बढ़ता बिल परिवार के मासिक बजट पर अतिरिक्त भार डालता था, लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल लगने के बाद उनके बिजली खर्च में कमी आई और अब बिजली बिल शून्य हो गया है।