पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में वैदिक मंत्रों के साथ अमजद खान ने सनातन धर्म में वापसी की, बने रामदास जी
सोमवार 3 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंचकर अमजद खान ने सनातन धर्म में पुनः प्रवेश कर ‘रामदास’ बन गए। इस दौरान अमजद खान ने साधु संतों से बताया कि उनकी सनातन धर्म में गहरी आस्था है और वह बाबा महाकाल के भक्त हैं। उनके पिता का नाम मलिक अहमद है तथा माता का नाम लक्ष्मीबाई है। वे इंदौर के वार्ड क्रमांक 2, रानीपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।