खगौल: दानापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
दानापुर के न्यू प्रगति नगर खारजा रोड में विवाहिता जूली सिंह की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर निवासी के रूप में हुई है। जूली की शादी आरा जिले के अजीमाबाद निवासी एवं लोको पायलट मनोरंजन सिंह से हुई थी। मायके वालों ने पति, देवर और सास पर गला दबाकर हत्या करने तथा शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।