केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के कोरी गांव में युवक ने की आत्महत्या, फांसी से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कोरीं गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात पंखे के सहारे साड़ी का फंदा डालकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 45 वर्षीय रामअशीष राजभर देर रात्रि खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह बुधवार को काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकाला तो घर वालों ने अंदर देखा तो कमरे में फांसी का फंदा लगाकर झूला हुआ था।