औरैया: शहर स्थित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
शहर स्थित बिजली विभाग के मीटर रीडरों ने आज 1 बजे से अपने सुपरवाइजर के द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। मीटर रीडरों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके सुपरवाइजर के द्वारा उनसे हर महीने रुपये मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले की शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी औरैया से भी की है।