औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ऊंचा टीला निवासी युवक के साथ आधा दर्जन दबंगों ने की मारपीट
फफूंद थाना क्षेत्र के ऊंचा टीला निवासी युवक के साथ आधा दर्जन दबंगों ने मामूली बात को लेकर मारपीट की है। पीड़ित युवक ने फफूंद थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।