बख्शी का तालाब: बीकेटी में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा रखकर कब्जे की कोशिश, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के नवीकोट नंदना गांव में सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल जन्मेजय सिंह की तहरीर पर बीकेटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल के मुताबिक गाटा संख्या 735 मि. की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जे की नीयत से प्रतिमा स्थापित कर दी थी।