मुरैना: सुजान गढ़ी गांव में शराब पीने से मना करने पर दो लोगों से मारपीट, घायलों ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
Morena, Morena | Apr 1, 2026 सुजान गढ़ी गांव में रहने वाले घायल फरियादी के द्वारा बताया गया कि उनके घर के सामने कुछ लोग शराब पी रहे थे, जब मना किया गया तो उन्होंने आकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके बाद घायल एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।