कटिहार: बाबनगज पंचायत में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
मंगलवार के दोपहर 2 बजे एक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी हत्या की गई थी। मृतिका पूजा देवी के मामा ने बताया कि उनके दामाद राजेश महतो ने अपने परिजन के साथ मिलकर गला दबाकर और तकिया से मुंह ढक कर उनकी भांजी की हत्या की है। जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो सभी लोग फरार हो गए। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।