चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था, वाहनों और जनसुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई ई-रिक्शा और अन्य वाहन खराब हालत में पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। तुलसी पार्क और धुस मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण एवं गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाया गया और संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, वाटर कूलर से गर्म पानी आने की शिकायत पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया।
#chitrakoot #dmchitrakoot #pulkitgarg #upnews #cleanlinessdrive #madhyapradesh
{chitrakoot, dm inspection, pulkit garg, chitrakoot news, municipality inspection, cleanliness drive, up administration}