कटनी नगर: बरही: कुटिया महगवां रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल में मौत
बरही थाना के कुटिया महगवां गांव में बीते दिनों अज्ञात वाहन ने एक युवक संदीप पिता सुरेश प्यासी 19 वर्ष को टक्कर मार दी थी। घायल युवक को बरही स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और यहाँ से मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर ले जाया गया था कल सोमवार शाम 7:00 बजे वापस उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी इलाज दौरान मौत हो गई। आज मंगलवार सुबह 11:30 मिनट पर उनका पीएम हुआ।