पाकरटांड: पाकरटांड पुलिस के द्वारा फरार पीएलएफआई सब जनरल कमांडर के घाघरा घर में जाकर चिपकाए पोस्टर
पाकरटांड पुलिस के द्वारा फरार पीएलएफआई सब जनरल कमांडर पंचम कछप के घाघरा घर पर गुरुवार को 1:00 बजे पहुंच कर पोस्टर चिपकाया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी में लगे वाहनों को आग लगा दिया गया था और इस मामले में सात लोगों को जेल भेजा था जबकि पंचम अभी भी फरार चल रहा है।