शाहजहांपुर: बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कैंट क्षेत्र में महिला से हुई चेन व मंगलसूत्र लूट की वारदात का सफल खुलासा किया है। बुधवार को चांदमारी बट मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिससे दोनों बदमाश घायल