कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास बढ़ती सर्दी को देखते हुए आधुनिक निःशुल्क आश्रय गृह शुरू
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक के पास बढ़ती सर्दी को देखते हुए अत्याधुनिक निःशुल्क आश्रय गृह शुरू किया गया। सोमवार की शाम करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए राज्य सरकार और रांची नगर निगम ने बेघर लोगों के लिए अल्बर्ट एक्का चौक के पास 50 बेड जिसमें 30 पुरुष और 20 महिलाओं के लिए अत्याधुनिक निःशुल्क आश्रय गृह शुरू किया गया है।