कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र में दो गुटों में झड़प, तीन हिरासत में, इलाका छावनी में तब्दील
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2025 राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. तुलसी चौक, पुराने हाई कोर्ट के पास दोनों गुटों में झड़प हुई और जमकर मारपीट हुई. घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.