केकड़ी: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर केकड़ी में जन जागरूकता शिविर का आयोजन, वक्ताओं ने दी जानकारी
Kekri, Ajmer | Apr 2, 2026 विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राउमावि केकड़ी में गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस वर्ष की थीम ऑटिज्म और मानवता- हर जीवन मूल्यवान रही।शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियो,शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं अन्य ने भाग लिया।