चायल: चायल ब्लॉक में प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर खुशी की लहर, लड्डू खिलाकर जताई खुशी
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक परिसर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे अखिल भारतीय प्रधान संघ एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने तथा कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मैदान सिंह पटेल ने की।