हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रेलवे स्टेशन में गर्म पानी पीने को मजबूर हैं यात्री
आसमान से बरस रही आग से बचाव के लिए ठंडा पानी से गलातर करने के इंतजाम कस्बे के रेलवे स्टेशन पर नहीं है। प्लेटफार्म संख्या एक में लगा एकमात्र वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। यात्री पानी खरीदकर गलातर करने को मजबूर हो रहे हैं। प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 में पानी के कोई इंतजाम नहीं है। इससे यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति आक्रोश है। रविवार को दैनिक यात्री सुशी