नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पितकी गांव स्थित बामनी नदी में सोमवार सुबह एक विशाल अजगर मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे कुछ ग्रामीण नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े एक बड़े अजगर पर पड़ी. ग्रामीण जब पास पहुंचे तो देखा कि करीब 20 फीट लंबा अजगर मछली पकड़ने वाले जाल में बुरी तरह लिपटा ह