मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मोतीहारी पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर एक देसी कट्टा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी कर अभियुक्त मुन्ना मुखिया ग्राम रामपुरवा थाना पकडीदयाल जिला पूर्वी चंपारण को मधुबनी घाट से एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।