लोहरदगा: चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
लोहरदगा जिले के चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के परिसर मे सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।