बालोद: भेड़ियानवागांव में 503 नग अवैध लकड़ी के गोलों का जखीरा बरामद, कार्रवाई न होने पर क्रांति सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
Balod, Balod | Jun 16, 2026 जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत भेड़िया नवागांव के बीच बस्ती क्षेत्र में एक कृषक की खाली जमीन पर अवैध रूप से लकड़ियों का जखीरा मिलने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला पदाधिकारियों की सूचना पर वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।