मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के आऊवा गांव नदी क्षेत्र से अवैध बजरी खनन करते पाए जाने पर खनन विभाग और पुलिस ने एक डंपर वाहन किया ज़ब्त
आऊवा गांव के नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी खनन करते पाए जाने पर खनन विभाग एवं पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक डंपर वाहन को जप्त किया, मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि टीम द्वारा डंपर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है ,पुलिस एवं खनन विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी है।