मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के अरावली काली घाटी क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक, चालक की हुई मौत, एक घायल
मारवाड़ के अरावली की पहाड़ियों में काली घाटी में ब्रेक फेल होने से अचानक एक ट्रक पलट गया ,हादसे में बाड़मेर जिले के जेतपुर गांव निवासी चालक खुमाराम पुत्र बिशना राम की मौत हो गई और उसका भाई वालाराम गंभीर घायल हो गया सूचना से सिरियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव जोजावर अस्पताल मोर्चरी में रखवाया एवं परिजनों को सूचना दी।