मांझी: मांझी में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Manjhi, Saran | Apr 14, 2026 भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को मांझी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर दाउदपुर स्थित उनके प्रतिमा पर अमित प्रकाश के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया ।जबकि सबदरा गांव में मुखिया मुन्ना साह द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।