कर्वी: चित्रकूट पहुंचे सांसद तनुज पुनिया, बोले- सत्याग्रह की तरह लड़ेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने चित्रकूट में शनिवार दोपहर 4 बजे आयोजित अनुसूचित प्रकोष्ठ सम्मेलन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सत्याग्रह की तरह लड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पुनिया ने दावा किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी।