मुरैना नगर: कोतवाली थाने की बैठक में निर्देश: रात 10 बजे बाद DJ बंद, घरेलू सिलेंडर पर रोक, CCTV अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर कोतवाली थाने में आज मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक हुई।अधिकारियों ने साफ किया कि रात 10 बजे के बाद DJ बजाने पर कार्रवाई होगी।समारोहों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे अनिवार्य किए गए हैं।नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है